फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Transport Corporation busy preparing for Holi, buses will be increased on Delhi route

Etah News: होली की तैयारी में जुटा परिवहन निगम, दिल्ली रूट पर बढ़ाई जाएंगी बसें

Mon, 27 Feb 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation busy preparing for Holi, buses will be increased on Delhi route
एटा। होली को अब महज एक सप्ताह रह गया है। त्योहार पर दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में घरों को लौटते हैं। इसको लेकर रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। रोडवेज के बेड़े में शामिल आठ साल उम्र तक की बसें ही दिल्ली तक यात्रियों को लेकर और लेने जा सकेंगी।
विज्ञापन


एटा डिपो में परिवहन निगम की 96 बसें हैं। इनमें से 55 बसें ऐसी हैं जो आठ वर्ष से कम उम्र सीमा की है। दिल्ली जाने के लिए एनसीआर के साथ समझौता हुआ है। उसके अनुसार आठ साल तक पुरानी बसों की ही वहां एंट्री है। दिल्ली से यात्रियों को लाने के लिए इन बसों को ही भेजा जाएगा। इसके लिए बसों में छोटी-मोटी कमियों को दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके अलावा अन्य बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा और अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

लोकल रूटों में सबसे ज्यादा सवारियां एटा-आगरा, एटा-बरेली, एटा-अलीगंज-फर्रुखाबाद और गंजडुंडवारा व पटियाली मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों पर रेलवे की जिला मुख्यालय से कोई विशेष सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में इन मार्गों पर फेरे बढ़ाए जाएंगे। इन मार्गों पर अनुबंधित बसों को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम राजेश यादव ने बताया कि होली पर सबसे ज्यादा यात्री एनसीआर और इसके आसपास से लौटते हैं। इसके लिए दिल्ली आनंद विहार बस स्टैंड पर बसों को भेजा जाता है। एनसीआर से हुए समझौते के अनुसार आठ वर्ष पुरानी बसें हीं भेजी जानी हैं। डिपो में ऐसी 55 बसें हैं, इनको दुरुस्त कराकर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed