{"_id":"581b8b324f1c1bc032437cab","slug":"transformer-fire-stirring","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग, हड़कंप
Amar Ujala
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग, हड़कंप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ठंडी सड़क स्थित बिजलीघर के पास लगे ट्रांसफार्मर में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग की ऊंचीं लपटें उठने से इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग पास के पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद से बिजली आपूर्ति ठप है।
गुरुवार सुबह नौ बजे ठंडी सड़क स्थित बिजलीघर के पास लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर में अचानक आग आग लग गई। हवा तेज चलने के कारण देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। इसके चलते स्थानीय लोगों और वहां से गुजर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए सबसे ज्यादा मशक्कत पास के पेट्रोल पंप कर्मचारियों को करना पड़ा। यदि आग की चिंगारी पेट्रोल पंप तक पहुंचती तो करोड़ों का नुकसान होने के साथ हादसा होने की संभावना थी।
सूचना पर जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचे, आग पर काबू पाया जा चुका था। ट्रांसफार्मर इतनी सकरी जगह पर लगा था कि फायर ब्रिगेड वाहन को पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद इलाके की बिजली गुल है और विद्युत निगम के कर्मचारी युद्ध स्तर पर ट्रांसफार्मर बदलने के काम में लगे हैं। नगर एक्सईएन राजीव चतुर्वेदी ने देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन दिया है।