फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor trolley overturns in ditch due to out of control woman died and fourteen injured

UP: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, महिला की मौत... 14 लोग घायल; सभी लोग नेजा चढ़ाने जा रहे थे

Fri, 24 May 2024 10:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 May 2024 10:56 AM IST
सार

एटा में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। सभी लोग नेजा चढ़ाने जा रहे थे। 

विज्ञापन
Tractor trolley overturns in ditch due to out of control woman died and fourteen injured
हादसे के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि, 14 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर खेतों में कार्य कर रहे लोग भागकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंंच गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दो गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसा जैथरा थाना क्षेत्र के दरियावगंज मार्ग पर  प्रहलादपुर मोड़ के पास हुआ।  सभी लोग मूल रूप से मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के रहने वाले हैं। गांव निवासी नेपाल सिंह ग्रामीणों के साथ कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के नगला मुंशी गांव में नेजा चढ़ाने जा रहे थे। सभी लोग तीन ट्रैक्टर ट्राली, एक मैक्स पिकअप, एक ऑटो में सावर थे। प्रहलादपुर मोड़ के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में पीछे चल रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलट गई।
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत

हादसे के बाद मौके पर ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को पीएचसी जैथरा भेजा गया। वहां चिकित्सक ने मैनपुरी जनपद के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी 65 वर्षीय कृष्णा देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल विनीता व कुंती देवी को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। अन्य 12 घायलों का पीएचसी पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

गांव सिरसा निवासी हरदेवी, सोनवती, सुहानी, शोभा, कुंती देवी, माया देवी, विनीता, सुशीला, वंदना, ऊषा देवी, गीता, वर्षा व प्रेमनगर निवासी सुनीता व एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के गांव निवासी श्रीदेवी घायल हुई हैं। बताया जा रहा कि अन्य के भी चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

जैथरा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद देर शाम फर्रुखाबाद के संकिसा से दर्शन कर लौट रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार यात्रियों को उतार दोनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।


ट्रैक्टर में सवार सभी लोग जनपद मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सिरसा के निवासी हैं। यह कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र में नगला मुंशी में एक मंदिर पर नेजा चढ़ाने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 40 लोग सवार थे। घायलों को पीएचसी पर भर्ती कराया गया है, जबकि एक महिला की मौत हुई है। -सुधांशु शेखर, क्षेत्राधिकारी अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed