{"_id":"ccba919e81ff027f3e33573e57f248a5","slug":"tomorrow-s-election-will-test-results-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी परीक्षा का कल मिलेगा रिजल्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी परीक्षा का कल मिलेगा रिजल्ट
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान, पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना 13 दिसंबर को प्रात: 7 बजे से जनपद में सभी ब्लाकों में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। 351 टेबलों पर मतगणना के लिए 778 टीमों का गठन किया गया है।
76 टीमें रिजर्व रखी गई हैं। प्रत्येक मतगणना स्थल पर एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात करने और मतगणना वीडियोग्राफी कराने की व्यवस्था प्रशासन ने की है।
जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत के विजयेंद्र पाण्डियन ने बताया कि मतगणना स्थल पर बैरीकेटिंग कराकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक मतगणना कक्ष में वीडियोग्राफी कराई जाएगी। ब्लाक कासगंज में मतगणना के लिए 63, सोरों में 69, गंजडुण्डवारा में 49, अमांपुर में 42, पटियाली में 38, सहावर में 45 तथा सिढ़पुरा में 45 मतगणना टेबलें लगाई जाएंगी। मतगणना 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में निरंतर कराई जाएगी। प्रत्येक मतगणना टेबल पर पांच मतगणना कार्मिक रहेंगे। इनमें एक मतगणना पर्यवेक्षक तथा तीन मतगणना सहायक एवं एक अतिरिक्त मतगणना सहायक होगा। प्रत्येक दो मतगणना टेबलों पर एक एआरओ मौजूद रहेगा। ब्लाक कासगंज की मतगणना श्री गणेश इंटर कालेज में, अमांपुर की मतगणना मक्खन लाल इंटर कालेज अमांपुर में, सोरों की मतगणना संत तुलसी दास कालेज सोरों में, सहावर की मतगणना मुलायम सिंह इंटर कालेज सहावर में, पटियाली की मतगणना एसबीआर इंटर कालेज पटियाली में, सिढ़पुरा की मतगणना पार्वती राष्ट्रीय इंटर कालेज सिढ़पुरा तथा गंजडुण्डवारा की मतगणना पीजी कालेज गंजडुण्डवारा में कराई जाएगी।