फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Today the market will be lit Dhanteras

आज चमकेगा धनतेरस का बाजार

Fri, 28 Oct 2016 12:21 AM IST
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Today the market will be lit Dhanteras
आज चमकेगा धनतेरस का बाजार - फोटो : Amar Ujala
धनतेरस पर्व आज है। मान्यता है कि इस दिन बर्तन, आभूषण व अन्य नए सामान खरीदने से समृद्धि आती है। परंपरा को देखते हुए बाजार सज गए हैं। पूर्व संध्या पर सामान पसंद करने को बाजार में भीड़ भी दिखी। इससे व्यापारी अच्छे कारोबार की उम्मीद लगा रहे हैं। अनुमान है कि इस धनतेरस को 20 करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली होगी।  
विज्ञापन



धनतेरस पर्व पर लोगों ने बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान, आभूषण, बर्तन,  सजावट आदि के सामान पसंद करने के साथ कीमतें आदि की जानकारी ली। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन की दुकानों पर दिखी। इन दुकानों पर पहुंचकर लोग स्टील, तांबे, पीतल आदि के बर्तन पसंद करते नजर आए। बर्तन व्यापारियों का कहना है कि शुक्रवार को त्योहार के दिन दो करोड़ रुपये से अधिक के बर्तनों की बिक्री हो सकती है।
विज्ञापन


वाहन विक्रेताओं की दुकानों पर भी युवाओं की भीड़ दिखी। कई कई दुकानों पर लोगों ने पहुंचकर सामान पसंद किया। भाव सही मिलने पर आर्डर भी बुक कराए। ताकि त्योहार के दिन मनपंसद सामान मिल सके। वहीं धनतेरस की पूर्वसंध्या पर लोग बच्चों के लिए खिलौने, घर की सजावट के सामान, मोमबत्ती आदि की खरीददारी भी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 धनतेरस पर युवा वाहन खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। जनपद भर में 2 दर्जन से अधिक वाहन एजेंसियों पर धनतेरस के एक दिन पहले भी युवाओं की भीड़ दिखी। लोगों ने अपनी मनपसंद शुक्रवार को खरीदने के लिए बुक कराया। नगर के एजेंसी संचालक ने बताया कि उनके यहां 200 से अधिक बाइकों की बुकिंग गुरुवार की शाम पांच बजे तक हो चुकी थी। वाहन विक्रेता भी करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगा रहे हैं।


 सराफा  कारोबार में पिछले साल के मुकाबले महंगाई का असर है। सोने के भाव तीन हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं। वहीं चांदी भी 3500 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी है। इसके बाद भी कारोबारियों को त्योहार पर अच्छे व्यापार की उम्मीद है। व्यापारियों के मुताबिक दीपावली के बाद वैवाहिक सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में जिन परिवारों में शादी है, वे धनतेरस पर आभूषण खरीदते हैं। सराफा व्यापारी अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि सोने चांदी के भाव अधिक होने से पिछले साल के मुकाबले इस दीपावली कारोबार कुछ हल्का रहने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed