फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   To treat the families , burglars broke off home locks

इलाज को गए परिवारवाले, चोरों ने तोड़े बंद घर के ताले

Thu, 23 Apr 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Thu, 23 Apr 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
अपने बीमार बेटे का इलाज कराने दिल्ली गए परिवार को चोरोें ने चपत लगा दी।
विज्ञापन
बंद घर से चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।



माया कुंआ गली खिडकिया मंदिर के निवासी दिनेश अग्रवाल पुत्र किशन चंद्र नौ वर्षीय पुत्र तुषार की तबियत खराब होने पर परिजन उसे शनिवार को इलाज के लिए दिल्ली लेकर गए थे। कई दिन से घर बंद होने का चोरों ने पूरा फायदा उठाया। चोरों ने बुधवार की रात को घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया।

घर के अंदर के कमरों के ताले तोड़कर कमरों की अच्छी तरह से तलाशी ली। चोरों ने 1.5 लाख रुपये की नगदी के अलावा गले का सेट, चार चूड़ी, 11 अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी के बरतन सहित लगभग पांच लाख मूल्य के माल पर हाथ साफ कर दिया। जब पड़ोसी ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो अनहोनी की आशंका हुई। अंदर झांककर देखा तो घर अस्तव्यस्त हालत में था। उन्होंने फोन से उन्हें सूचना दी। सूचना पर वे घर लौटे। उन्होंने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की। घनी आबादी के बीच स्थित आवास में हुई चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed