फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tired of harassment, woman commits suicide by hanging herself

Etah News: उत्पीड़न से तंग महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 31 Jul 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 31 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tired of harassment, woman commits suicide by hanging herself
एटा। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव बाकलपुर में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की बेटी ने अपने पिता, बाबा और दादी सहित कई लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव बाकलपुर निवासी डॉली (37) ने बुधवार की सुबह कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारा गया। मृतका की बेटी 14 वर्षीय हिमांशी ने बताया कि पिता अजीत कुमार, बाबा श्यामवीर सिंह और दादी भगवान देवी अक्सर मम्मी के साथ गालीगलौज और मारपीट करते रहते थे। पहले भी कई बार पीटा, जिसकी वजह से मम्मी परेशान रहती थीं। मंगलवार की शाम इन लोगों ने मम्मी के साथ मारपीट की और उनकी जान लेने का प्रयास किया। हिमांशी का आरोप है कि बुधवार की सुबह भी यह लोग मम्मी को मारने के लिए आए, तो उन्होंने कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन

हमको लगा शायद डर की वजह से मम्मी ने ऐसा किया है, लेकिन काफी समय तक जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो खिड़की से देखा मां डॉली फंदे पर लटक रहीं थीं। दरवाजा तोड़कर परिजन ने बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी के चलते कहासुनी होने के बाद महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed