{"_id":"616b129d7a90655fce2445bd","slug":"three-youth-drowned-in-canal-during-durga-idol-immersion-etah-news-agr511675114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक नहर में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक नहर में डूबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक नहर में डूबे
मिरहची। थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर में शनिवार को दुर्गा मूर्ति के विसर्जन के दौरान तीन युवक गंगनहर में डूब गए। इनमें से दो को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीसरे युवक की तलाश में गोताखोर एवं पीएसी जवान स्टीमर के माध्यम से देरशाम तक जुटे रहे।
आलमपुर निवासी अवधेश (25) पुत्र हरिसिंह अपने भाई और ग्रामीणों के साथ दुर्गा मूर्ति का विसर्जन करने निचली गंग नहर पर गया हुआ था। विसर्जन के दौरान महिला-पुरुष नहर में नहाने उतर गए। इसी दौरान अचानक अवधेश, भाई आशीष और डैनी गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। ग्रामीणों ने प्रयास कर आशीष और डैनी को निकाल लिया, लेकिन अवधेश डूब गया। परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और पुलिस ने पीएसी जवान ओर गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक युवक नहीं मिल सका था।