Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three young men are doing prostration journey from Lucknow to Vrindavan to have darshan of Saint Premanand

UP: प्रेमानंद महाराज के प्रति आस्था...दंडवत यात्रा पर निकले लखनऊ के तीन युवा, 120 दिन में पहुंचेंगे वृंदावन

Wed, 12 Nov 2025 07:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Nov 2025 07:03 PM IST
सार

संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए निकले तीनों युवा 88 दिन में एटा पहुंच चुके हैं। रोज करीब छह किमी का सफर तय करते हैं। उनका लक्ष्य है कि 120 दिन में वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करें।

विज्ञापन
Three young men are doing prostration journey from Lucknow to Vrindavan to have darshan of Saint Premanand
दंडवत यात्रा पर निकले श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आस्था और श्रद्धा भाव के कारण लखनऊ के तीन युवा संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए दंडवत यात्रा पर निकले हैं। 17 अगस्त को लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई उनकी यह यात्रा बुधवार को 88वें दिन एटा पहुंची।
विज्ञापन


दंडवत यात्रा लखनऊ के समर्थ नगर कटौली व रानीपुर काकोरी क्षेत्र के तीन मित्र दीपक, सावन व अरविंद कर रहे हैं। तीनों ने संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचकर दर्शन करने का संकल्प लिया है। दीपक ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग छह किलोमीटर की दूरी दंडवत करते हुए तय करते हैं। यात्रा के दौरान दो साथी लगातार दंडवत करते हैं, जबकि तीसरा व्यक्ति बाइक से आवश्यक सामान लेकर साथ चलता है। 
विज्ञापन


बताया कि श्रद्धालु मार्ग में भोजन-पानी की व्यवस्था कर देते हैं अन्यथा वह स्वयं भोजन बनाते हैं। दीपक ने बताया कि 17 अगस्त को यात्रा शुरू की थी और बुधवार को 88वें दिन एटा पहुंचे हैं। लक्ष्य है कि शीघ्र ही वृंदावन पहुंचकर महाराज जी के दर्शन करें। सावन ने बताया कि बुधवार तक उन्हें यात्रा करते हुए 88 दिन हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

वृंदावन तक की पूरी यात्रा लगभग 120 दिन में पूरी करने का संकल्प लिया है। विश्वास है कि लक्ष्य से पहले ही महाराज के चरणों तक पहुंच जाएंगे। स्थानीय श्रद्धालुओं ने कहा कि इन युवाओं की भक्ति देखकर हर कोई नतमस्तक हो जाता है। दंडवत यात्रा न केवल उनकी आस्था का प्रतीक है बल्कि समाज को भक्ति, त्याग व दृढ़ संकल्प का संदेश भी दे रही है।

ये भी पढ़ें-UP: फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत केस में बड़ा अपडेट...राष्ट्र्रद्रोह वाद में फिर होगी सुनवाई, कोर्ट का आदेश



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed