फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three unregistered nursing homes sealed, notice given to two

Etah News: अपंजीकृत तीन नर्सिंग होम को किया सील, दो को नोटिस

Thu, 04 Jan 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 04 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three unregistered nursing homes sealed, notice given to two
अलीगंज (एटा)। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें ने अलीगंज में क्लीनिक व नर्सिंग होमों का निरीक्षण किया। पंजीकरण न मिलने पर तीन नर्सिंग होम को सील कर दिया। जबकि दो क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिया।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया अलीगंज में अपंजीकृत क्लीनिक व नर्सिंग होम के संचालन की शिकायतें लगातार आ रहीं थीं। बृहस्पतिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देशन में डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार के साथ नर्सिंग होम सहित क्लीनिकों की जांच करने पहुंचे। पहले देव हॉस्पीटल में पहुंचे। संचालक कागजात नहीं दिखा सका। वहांं मरीज मिले जो घर चले गए। इस पर नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की। इसके बाद श्री कृष्णा हॉस्पीटल में पहुंचे। यहां भी चिकित्सक पंजीकरण से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसे भी सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बाद में नंदनी नर्सिंग होम गए। यहां भी मरीज मिले जो सामान्य थे और अपने घर चले गए। संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। नर्सिंग होम को सील कराया गया। कस्बा में ही संचालित जाफरी क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया गया। जबकि संध्या क्लीनिक का शटर बंद मिला। वहां नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed