{"_id":"677fb638648422da380bafcb","slug":"three-people-killed-in-road-accident-in-etah-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक के बाद एक पहुंचीं तीन लाशें, दृश्य देख कांप गए लोग, सड़क हादसे में तीन ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक के बाद एक पहुंचीं तीन लाशें, दृश्य देख कांप गए लोग, सड़क हादसे में तीन ने गंवाई जान
Thu, 09 Jan 2025 05:14 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 09 Jan 2025 05:14 PM IST
सार
वृंदावन से दवा लेकर लाैट रहे परिवार की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की चीख निकल गई। तीन लोगों की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
विलाप करते मृतकों के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़-एटा हाईवे के पास हुए हादसे में एक ही परिवार में तीन मौत से गांव कंचनपुर आसे अलीगंज में सन्नाटा पसरा रहा। शव गांव पहुंचते ही चीत्कार मच गया। एक ही परिवार में हुई तीन मौत पर गमहीन माहौल बना रहा। दो बच्चे अनाथ हो गए। तीन बच्चों से बाप का साया उठ गया। आंखों में आंसू लिए हुए ग्रामीण ऊपर वाले की दुहाई दे रहे थे। गमहीन माहौल देखकर पड़ोसियों के घर में चूल्हे ठंडे पड़े रहे। गांव का प्रत्येक ग्रामीण गुरुवार सुबह हृदयविदारक घटना की चर्चा करता नजर आया।
गांव में मचा कोहराम
थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर आसे निवासी 40 वर्षीय श्याम सिंह और 35 वर्षीय ब्रजेश पुत्र श्रीकृष्ण व 32 वर्षीय पूनम पत्नी ब्रजेश वृंदावन से दवाई लेकर वापस आ रहे थे। तभी अलीगढ़ एटा हाईवे पर सिकंद्राराऊ के गांव रथवानपुर के पास गाय को बचाने के चलते कार डिवाइडर तोड़ के दूसरी तरफ ट्रक ऊपर चढ़ गई। श्याम सिंह और ब्रजेश की मौत हो गई, वही उपचार के दाैरान पूनम पत्नी ब्रजेश की भी मौत हो गई। अचानक एक ही परिवार में तीन मौतों के बाद गांव कंचन आसे अलीगंज में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को गांव लाया गया और उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गांव में पसर गया मातम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर से उठा मां-बाप का साया
बृजेश व उसकी पत्नी पूनम की मौत के बाद दोनों बच्चे पांच वर्षीय आयुष, तीन वर्षीय अनुराग के सिर से मां-बाप का हाथ उठ गया। श्याम सिंह की मौत से 11 वर्षीय अनुरुद्ध, चार वर्षीय अंशिका और एक वर्षीय आदित्य के सिर से पिता का हाथ उठ गया। घर में मातम पसरा हुआ है। अब परिवार में एक दादी हैं। बिना कुछ कहे उनकी नम आंखें अपने बच्चों को खोने का गम बता रहीं थीं।