{"_id":"bb0e786b786edc80ccfe0a04fb765816","slug":"three-killed-in-road-accidents-including-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बालक समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बालक समेत तीन की मौत
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 06 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक बालक सहित तीन
विज्ञापन
लोगों की जान चली गई। बाइक सवार दो युवकों को शुक्रवार की रात गांव रामपुर
घनश्यामपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही देवेंद्र
(22) की मौत हो गई, जबकि दूसरे साथी राकेश (25) ने शनिवार की सुबह आगरा ले
जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बताते हैं कि घटना के बाद दोनों युवक
काफी देर तक वहीं पड़े रहे, बाद में पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर
पहुंची। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। अन्य सड़क हादसों में दो युवक घायल
हो गए। एक को आगरा रेफर कर दिया है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला लोधीपुरम निवासी देवेंद्र पुत्र बृजमोहन अपने दोस्त आगरा के थाना बसई के गांव भूनेगापुर निवासी राकेश पुत्र राजपत के साथ शुक्रवार को अपने मामा से मिलने कोतवाली देहात के गांव उज्जेपुर गया था। रात आठ बजे दोनों वापस लौट रहे थे, तभी रामपुर घनश्यामपुर के पास सामने से आते एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया और भाग गया। दोनों वहीं पड़े रहे।
बाद में सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो देवेंद्र की मौत हो चुकी थी, जबकि राकेश की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से शनिवार की सुबह उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में राकेश ने भी दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि यदि सही समय पर उपचार मिल जाता तो शायद दोनों की जान बच जाती।
दूसरी तरफ शुक्रवार की शाम एटा-कासगंज रोड स्थित गांव गिरौरा के पास अज्ञात वाहन ने आठ वर्षीष बालक कुलदीप को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट कोतवाली देहात में मृतक के पिता मान सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
थाना रिजोर के पास बोलेरो व बाइक की भिड़ंत में जिला मथुरा थाना बल्देव के गांव नगला भवानी निवासी पुष्पेंद्र पुत्र ख्याली राम व देहात कोतवाली के गांव चिलासनी निवासी प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से पुष्पेंद्र की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया।