फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three including father-in-law raped in the car, threw it on the track and ran away

हैवानियत: देवर और ससुर ने बारी-बारी से लूटी आबरू, फिर पति ने किया घिनौना काम; बहू बोली- अब नहीं होता बर्दाश्त

Mon, 11 Sep 2023 01:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 11 Sep 2023 01:46 PM IST
सार

बहू ने ससुर और देवर पर दुष्कर्म और पति पर अप्राकृति कृत्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की, जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। 

विज्ञापन
Three including father-in-law raped in the car, threw it on the track and ran away
महिला से दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक विवाहिता ने अपने पति ही नहीं बल्कि ससुर और देवर पर भी सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की बीमारी की बहाना बनाकर पति, ससुर और देवर कार से एटा ले गए। यहां बीच रास्ते में उसे नशीली चाय पिला दी। इसके बाद देवर और ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कार के बाहर खड़े पति ने भी उसकी कोई नहीं सुनी, बल्कि उसके साथ अप्राकृति कृत्य किया। पीड़िता थाने पहुंची तो वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद उसकी शिकायत दर्ज हो सकी। 
विज्ञापन

ये है मामला 
थाना सकीट में एक महिला ने अपने ससुर, देवर और पति पर कार में दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि वारदात के बाद पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की कई बार गुहार लगाई, लेकिन दर्ज नहीं किया। तब अदालत की शरण ली गई। महिला का आरोप है कि ससुर, देवर और पति बुलेरो कार में बिठाकर 10 मार्च 2023 को ससुराल से लेकर आए। पीड़िता को बताया कि उसके पिता की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है और एटा अस्पताल में भर्ती हैं। जब वो एटा आ गई तब बताया कि अब हालत में सुधार है और घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीली चाय पिलाई 
पीड़िता का आरोप है कि सकीट रोड स्थित गांव सकतपुर के पास कार को रोक लिया और उसे नशीली चाय पिलाई। इसके बाद वो बेहोश हो गई, जब होश आया तो देखा कि देवर कार में उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और पति व ससुर कार के बाहर खड़े थे। किसी तरह से देवर को धक्का-मुक्की करके हटाया तो ससुर आ गए और खिड़की बंद कर दुष्कर्म किया। वो चीखती चिल्लाती रही लेकिन पति ने भी बेशर्मी की हदों को पार करते हुए उसकी मदद नहीं की। 
 
विज्ञापन

पति ने किया घिनौना काम 
ससुर कार से निकले तो पति आ गया। उसने अप्राकृति कृत्य किया। इस दौरान पीड़िता की चीख-पुकार सुन ग्रामीण कार की ओर आने लगे। उनको देखकर आरोपियों ने पीड़िता को पटरी पर फेंक दिया और तीनों वहां से भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से वो किसी तरह थाने तक पहुंची, लेकिन वहां पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

जांच कर रही पुलिस 
मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed