Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three fraudsters arrested for stealing earrings and rings from a woman and then fleeing

Etah News: महिला से कुंडल व अंगूठी उतरवाकर फरार होने वाले तीन टप्पेबाज गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three fraudsters arrested for stealing earrings and rings from a woman and then fleeing
एटा। कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट टीम तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में 06 दिन पूर्व हुई टप्पेबाजी की घटना में तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 64 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

23 मई को कोतवाली नगर में गांव बछाकर निवासी एक पीड़िता ने तहरीर दी थी कि 22 मई को वह अपने गांव से एक कार्यक्रम में ग्राम नगला कदम जा रही थी। सुबह करीब 10:00 बजे कचहरी रोड पर दो व्यक्ति मिले और उन्होंने अपनी बातों में उलझाकर धोखाधड़ी से उसके कानों से कुंडल तथा अंगूठी उतरवाकर मौके से भाग गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट टीम तथा सर्विलांस सेल द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजाराम निवासी तिलक नगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद, अर्जुन निवासी खेरा मौहल्ला थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद और गुलाब भाई उर्फ गुलशन निवासी शक्ति नगर गंगा रिसोर्ट के पीछे दीपक मेडीकल स्टोर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद को 64 हजार रुपये सहित बृहस्पतिवार को दोपहर 02.30 बजे सैनिक पड़ाव से गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ थाना स्तर से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

---
नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

राजा का रामपुर। बिल्सड़ रोड पर बृहस्पतिवार को नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार प्रशांत घायल हुआ है। क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी प्रशांत बाइक से कस्बा आ रहा था, रास्ते में अचानक नीलगाय के आने पर वह उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल प्रशांत को गंभीर हालत में कायमगंज ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नीलगायों की क्षेत्र में संख्या बढ़ने पर लोगों ने चिंता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed