फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three districts in the state have completed SIR, including Etah.

Etah News: प्रदेश में तीन जिलों ने पूरा किया एसआईआर, एटा भी शामिल

Sun, 07 Dec 2025 09:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Dec 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Three districts in the state have completed SIR, including Etah.
अलीगंज तहसील में मैपिंग कार्य में जुटे बीएलओ। संवाद
एटा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्र भरने का काम प्रदेश में तीन जिलों ने पूरा कर लिया है। इनमें एटा भी शामिल है। रविवार को लखनऊ से मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद अब मैपिंग और एएसडी (मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित) मतदाताओं के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि जनपद औरैया, आजमगढ़ एवं एटा का कार्य शत प्रतिशत पूरा हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं डिजिटाइजेशन के कार्यों की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम 2003 की मतदाता सूची में है उन सभी मतदाताओं की मैपिंग कराई जा रही है। एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे इसके लिए प्रत्येक बीएलओ की अपने बूथ के बीएलए के साथ समन्वय बैठक कराई जा रही हैं। बीएलओ द्वारा जितने मतदाताओं को अनुपस्थित, मृतक, डुप्लीकेट, शिफ्टेड, अनट्रेस्ड में चिह्नित किया गया है, उनकी गहन जांच कर लें तथा इस कार्य में बीएलए का सहयोग लें।
विज्ञापन

सभी राजनीतिक दलों के बीएलए को बीएलओ द्वारा विधानसभावार एएसडी सूची उपलब्ध कराई गई है। बीएलए इनका भौतिक सत्यापन कर रहे हैं और अपने फीडबैक से शुद्ध मतदाता सूची के निर्माण में सहयोग दे रहे हैं। जनता की सुविधा के लिए सभी तहसीलों में विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। कोई भी नागरिक वहाँ आकर अपनी आपत्तियां, सुझाव या फीडबैक दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैनात किए गए हैं 36 जिलास्तरीय अधिकारी
डीएम ने सत्यापन कार्य में 36 जिलास्तरीय अधिकारियों को तैनात किया है। स्पष्ट निर्देश हैं कि मात्र कागजी औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, घर-घर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। इस कार्य के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ 36 लेखपाल एवं 65 अन्य कर्मचारी भी लगाए गए हैं।


मतदाता मैपिंग का कार्य हुआ 74 प्रतिशत
अलीगंज। तहसील क्षेत्र में मतदाता मैपिंग कार्य 74 प्रतिशत हो चुका है। कार्य की प्रगति समीक्षा के लिए तहसील में रविवार को बैठक हुई। इसमें एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बीएलओ और सुपरवाइजर को काम की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा घर-घर संपर्क कर मतदाताओं के नाम, पते और अन्य विवरण का सत्यापन करें जिससे मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित रहे। मतदान प्रक्रिया को मजबूत और विश्वसनीय बनाने के लिए मैपिंग कार्य अत्यंत आवश्यक है। मतदाताओं की समस्याओं और प्रश्नों के समाधान को तहसील परिसर में हेल्पलाइन डेस्क की व्यवस्था की गई है जिसका नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार सतीश कुमार को बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed