फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three arrested, including father-in-law with a bounty on his head

Etah News: 25 हजार के इनामी आरोपी ससुर सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three arrested, including father-in-law with a bounty on his head
पुलिस गिरफ्त में मां-बेटी की हत्या के आरोपी। संवाद
एटा। पांच दिन पहले अवागढ़ में हुई मां-बेटी की हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना अवागढ़ पुलिस ने स्वाट, इंटेलिजेंस और सर्विलांस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी ससुर सियाराम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया हथौड़ा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार प्रियंका के अवैध संबंधों के कारण परिवार में विवाद था। इसी वजह से उसके पति रुकमपाल, ससुर ने हत्या की साजिश रची थी। मुख्य आरोपी रुकमपाल अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला यादव नगर में दरगाह के पीछे प्रियंका अपनी मां कमला देवी और बच्चों के साथ रहती थी। 21 सितंबर की रात वह और उसकी मां अलग-अलग चारपाई पर सो रहीं थीं। तभी रुकमपाल ने अपने पिता सियाराम और दिनेश निवासी बरमाई थाना मटसेना जिला फिरोजाबाद के साथ मिलकर हथौड़ा से दोनों के सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद प्रियंका की बेटी कल्पना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच में प्रियंका के पति रुकमपाल, ससुर सियाराम और देवर धर्मेंद्र सिंह निवासी ठाठी गदनपुर थाना एका, दिनेश कुमार निवासी बरामई थाना मटसेना जिला फिरोजाबाद के नाम सामने आए। पूछताछ में सियाराम ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे रुकमपाल की पत्नी प्रियंका के चाल-चलन की वजह से परिवार में विवाद रहता था। उसका आरोप है कि कई बार समझाने के बाद भी प्रियंका नहीं मानी। प्रियंका की मां कमला देवी उसका साथ देती थी। इसी वजह से दोनों की हत्या करने की योजना बनाई। घटना से एक दिन पहले रुकमपाल ने दिनेश को अवागढ़ बुलाया और उसे धर्मेंद्र के किराए के मकान पर ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 सितंबर की रात रुकमपाल ने फोन कर सियाराम और दिनेश को घर के अंदर बुलाया। इसके बाद सो रही प्रियंका और कमला देवी पर हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। सभी आरोपी मौके से भाग गए। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने सियाराम और धर्मेंद्र को किला बाईपास रोड की ओर जाने वाले रास्ते से रविवार तड़के करीब 4:30 बजे गिरफ्तार किया। वहीं दिनेश को टूंडला-एटा रोड स्थित होटल के पास से करीब 4:50 बजे पकड़ा। सियाराम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब मुख्य आरोपी रुकमपाल की तलाश में दबिश दे रही है।

इनामी सहित जो तीनों आरोपी पकड़े हैं इनके पास कोई मोबाइल नहीं था। यही वजह रही कि इनको पकड़ने में पुलिस व स्वाट टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों से पूछताछ के बाद सभी कड़ियों को जोड़ते हुए इन तक पहुंचा गया। आरोपी धर्मेंद्र ने इनको शरण दी और रुकमपाल को वारदात के बाद भागने में मदद की इसलिए उसको भी पकड़ा है। वहीं रुकमपाल की भी तलाश की जा रही है। - श्वेताभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक

पुलिस गिरफ्त में मां-बेटी की हत्या के आरोपी। संवाद

पुलिस गिरफ्त में मां-बेटी की हत्या के आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed