{"_id":"6ab95cb99fe772d2a2063eec","slug":"elderly-man-suffers-fatal-silent-heart-attack-while-bathing-etah-news-c-163-1-eta1004-157331-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नहाते समय वृद्ध को आया साइलेंट अटैक, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नहाते समय वृद्ध को आया साइलेंट अटैक, गई जान
Sun, 27 Sep 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के चुरेथा में एक वृद्ध किसान की साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई। वहीं एक वृद्धा की सांस उखड़ने से मौत हो गई। दोनों लोगों को परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार की शाम करीब 6ः40 बजे रामदास (65) निवासी चुरेथा को परिजन लेकर आए। यहां भाई विकास ने बताया कि शाम के वक्त उन्हें अचानक से गर्मी महसूस हुई। इसके बाद वह नहाने के लिए बाथरूम में चले गए। इसी दौरान उन्हें साइलेंट अटैक आ गया और बाथरूम में ही गिर गए। इसके बाद तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने साइलेंट अटैक से मृत घोषित कर दिया।
वहीं शहर के सावरकर नगर निवासी ऊषा रानी गुप्ता (85) को परिजन रविवार की सुबह 11 बजे लेकर इमरजेंसी पहुंचे। यहां बेटा पंकज गुप्ता ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।