फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Threatened to vacate thirty year old colony

Etah News: तीस साल पुरानी कॉलोनी को खाली कराने की धमकी

Wed, 01 Mar 2023 06:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 01 Mar 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Threatened to vacate thirty year old colony
तीस साल पुरानी कॉलोनी को खाली कराने की धमकी
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन देकर भाजपा नेता पर लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। शीतलपुर ग्राम पंचायत की बंजर की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का मामला सुर्खियों में चल रहा है। जहां भाजपा के कई लोग जुड़े हुए हैं। इसी बीच कुछ दूरी पर अलीगंज रोड स्थित एक कॉलोनी को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई है। एक भाजपा नेता पर आरोप लगाया गया है कि 30 साल पुरानी बनी कॉलोनी को खाली कराने की धमकी दी गई है।
अलीगंज रोड पर शास्त्रीपुरम निवासी तमाम लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को ज्ञापन दिया। अशोक कुमार चौहान, जगदीश प्रसाद शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा, दिनेश चंद्र आदि ने बताया कि 1992 में हम लोगों ने मोहम्मद उमर से प्लॉट खरीदे थे। इस कॉलोनी में करीब 300 प्लॉट हैं। जबकि 50-60 लोगों ने मकान बनवा लिए हैं। अन्य कई मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप लगाया कि 19 फरवरी को भाजपा नेता और एटा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभापति गजेंद्र चौहान सहित छह-सात लोग पहुंचे। इन लोगों ने मकान खाली करने और निर्माण कार्यों को रोकने के लिए कहा। आरोप है कि धमकी दी गई है कि मकानों को तुड़वाकर जबरन खाली करवा लिया जाएगा। कब्जा न छोड़ने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। इन लोगों ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग रखी।
विज्ञापन



इन लोगों के ऐसे व्यक्ति ने फर्जी बैनामे कर दिए थे, जो खुद जमीन का मालिक नहीं था। यह जमीन विजय लक्ष्मी और प्रीति वर्मा की है। जिन्होंने देखरेख के लिए मुझे मुख्त्यारनामा किया है। अभी तक मैं वहां नहीं गया, आरोप गलत हैं। एडीएम को प्रार्थनापत्र देकर पैमाइश कराने की मांग की है। - गजेंद्र चौहान, सभापति अर्बन कोऑपरेटिव बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के अभिलेखों की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
- आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed