फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Third list of 96 selected in ITI released

Etah News: आईटीआई में 96 चयनितों की तीसरी सूची हुई जारी

Wed, 30 Aug 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Third list of 96 selected in ITI released
एटा। आईटीआई में प्रवेश के लिए तीसरी सूची जारी कर दी गई है। सूची को आईटीआई में चस्पा कर दिया गया है। जिसमें 96 आवेदकों का चयन किया गया है। विद्यार्थी सूची में नाम देखकर प्रवेश लेने पहुंच रहे हैं। आईटीआई में पूर्व में आई दो सूचियों में 388 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था।
विज्ञापन


कासगंज मार्ग पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। यहां 15 ट्रेड संचालित हैं। इन ट्रेडों में 544 सीटें हैं। इन दिनों यहां प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में आई दो सूचियों में यहां 388 विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश लिया गया था। सीटें खाली रहने पर शासन द्वारा 20 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक आवेदन मांगे गए। कहा गया था जो सीटें रिक्त रह गईं है विद्यार्थी उनके सापेक्ष आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद शासन से प्रवेश के लिए आईटीआई में तीसरी सूची जारी की गई। जहां सूची को प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चस्पा करवा दिया गया है। वहीं विद्यार्थी प्रवेश के लिए संस्थान में पहुंच रहे हैं। अब तक 34 चयनित युवा प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। फोरमैन एससी व्यास ने बताया कि संस्थान में शासन से विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए तीसरी सूची आ गई है। उसको चस्पा किया जा चुका है। प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। अगर सीटें रिक्त रह जाती हैं तो चौथी सूची भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में कुल संचालित ट्रेड- 15
कुल सीटें- 544
दो सूची में भरी गईं सीटें- 388
तीसरी सूची में चयनित - 96
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed