{"_id":"683c414e089bc46c81065ff5","slug":"they-took-away-their-daughter-and-granddaughter-after-feeding-them-intoxicating-rasmalai-etah-news-c-163-1-sagr1016-134329-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नशीली रसमलाई खिलाकर बेटी-पोती को ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नशीली रसमलाई खिलाकर बेटी-पोती को ले गए
Sun, 01 Jun 2025 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Jun 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा में शाहिद निवासी फगनौल ने अपने दामाद साहिल निवासी छोटा लालपुर थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद सहित 5 लोगों पर केस लिखाया है। नशीली रसमलाई खिलाकर घर से बेटी-पोती व सामान ले जाने का आरोप लगाया है।
शाहिद ने पुलिस को बताया कि 2 साल पहले बेटी नेहा की शादी साहिल से की थी। इन दिनों नेहा और उसकी छोटी बच्ची मायके में थी। 12 मई को रात करीब 9 बजे साहिल अपने साथ अफजाल, इकबाल, आरिफ, अल्फिजा निवासी शेखूपुर जिला बदायूं को लेकर आया। ये लोग अपने साथ रसमलाई लाए थे जो नेहा, उसकी मां अफसाना, उसके भाई अदनान ने खाई और खाकर बेहोश हो गए।
इसके बाद ये लोग नेहा की डेढ़ माह की बच्ची व 17 साल की बहन निशा को अगवा कर ले गए। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल, जेवर, नकदी भी ले गए हैं। घर जाकर बात करने का प्रयास किया तो गाली-गलौज करते हुए धमकियां दीं। कहा कि न तो बच्चियों को भेजेंगे और न सामान देंगे। जैथरा थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि पारिवारिक मामला है। आरोपी की जांच कराई जा रही है। संवाद