{"_id":"65a964c44d7c4db0960070a6","slug":"there-will-be-vigilance-across-the-district-from-today-police-will-keep-an-eye-on-sensitive-places-etah-news-c-163-1-sagr1017-11519-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आज से जिले भर में रहेगी सतर्कता, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आज से जिले भर में रहेगी सतर्कता, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस रखेगी नजर
Thu, 18 Jan 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ शलभ माथुर ने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सतर्कता बरतने पर जोर दिया है। इसके लिए परिक्षेत्र के जिलों के एसएसपी व एसपी के साथ अपराध समीक्षा की गई। डीआईजी ने कहा 22 जनवरी अयोध्या में आयोजित होने वाले श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व 26 जनवरी गणतंत दिवस को लेकर कानून व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाए। शुक्रवार से ही विशेष सतर्कता बरती जाए।
डीआईजी ने कहा कि 22 जनवरी भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का दिन है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस। दोनों ही आयोजन बेहद महत्वपूर्ण पर्व की तरह मनाए जाने हैं। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार आज शुक्रवार से ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील जगहों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दें। विशेष सतर्क दृष्टि रखकर समुचित पुलिस एवं यातायात प्रबंध करा कानून व्यवस्था बनाए रखें
कहा कि अराजक तत्वों को चिह्नित कर गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मनोरंजन के स्थल, शाॅपिंग माॅल, होटल, धर्मशाला, गेस्टहाउस आदि भीड़भाड़ वाले व धार्मिक स्थलों पर प्रतिदिन सघन चेकिंग कराते रहें। सोशल मीडिया सेल के माध्यम से सोशल मीडिया की पोस्ट पर सतर्क दृष्टि रखकर मॉनीटरिंग कराई जाए।