फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Honouring Meritorious Students and Teachers at the 'Guru Vandan, Chhatra Abhinandan' Event

Etah News: गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान

Sat, 12 Sep 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 12 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Honouring Meritorious Students and Teachers at the 'Guru Vandan, Chhatra Abhinandan' Event
भारत विकास परिषद द्वारा सम्मानित ​शिक्षक और मेधावी विद्यार्थी। स्रोत संस्था
एटा। भारत विकास परिषद प्रणाम शाखा की ओर से लोकमन दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 31 अगस्त को आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘भारत को जानो’ में विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग में कुमारी आस्था यादव और सीनियर वर्ग में कुमारी दिशा चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों को शाखा की ओर से मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खेलकूद, पढ़ाई-लिखाई और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए समर्पित गुरुजनों को प्रतीक चिह्न और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रांतीय संयोजक राजीव सेठ एडवोकेट ने विद्यालय प्रबंधन और डायरेक्टर स्वागत पचौरी का आभार जताया। इस अवसर पर अश्वनी उपाध्याय, शुभम सेठ एडवोकेट, चंद्र मोहन वार्ष्णेय, दर्पण भारद्वाज और रंजना सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed