फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roof collapses while breaking the lintel; three laborers injured after being trapped under the debris.

Etah News: लिंटर तोड़ते समय भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल

Sat, 12 Sep 2026 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 12 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Roof collapses while breaking the lintel; three laborers injured after being trapped under the debris.
छत।के मलबे में दबकर घायल हुए मजदूरों को देखते चिकित्सक। संवाद
एटा। लिंटर तोड़ते समय अचानक छत भरभराकर गिरने से तीन मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व साथ काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर मजदूरों को निकाला औऱ उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव बारथर निवासी सुमित ने बताया कि शनिवार को गांव के ही एक मकान की पुरानी छत का लिंटर तोड़ा जा रहा था। इसी बीच वह गांव के ही प्रवेश और शौकीन कुमार के साथ पानी पीने नीचे आ गए। तभी अचानक से छत का शेष हिस्सा भरभराकर गिर गया। अचानक हुए हादसे में तीनों लोग मलबे में दब गए। यह देखकर ऊपर काम कर रहे मजदूर भी नीचे आ गए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए और मजदूरों के साथ मिलकर मलबा हटाकर तीनों घायलों को निकाला। उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्तीकर इलाज किया जा रहा है। शौकीन के सिर और सुमित के पूरे शरीर पर तथा सुमित के हाथ और पैर में चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम पहुंची और घटना के कारण जानने के लिए आसपास के लोगों व परिजन से पूछताछ की।
विज्ञापन


-
छत और सीढ़ियों से गिरकर पांच अन्य लोग भी घायल
वहीं दूसरे हादसों में छत और सीढ़ियों से गिरकर पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। रिजोर थाना क्षेत्र के सेना कलां निवासी आछेलाल, नगला जगरूप निवासी मुन्नी देवी, पुलिस लाइन निवासी वरुण माथुर, महाराणा प्रताप नगर निवासी दिनेश और मंडी समिति निवासी कुसुम को भी चोटें आई हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed