फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There will be a strike today and tomorrow in protest against the privatization of the registration office

Etah News: निबंधन कार्यालय के निजीकरण के विरोध में आज और कल करेंगे हड़ताल

Thu, 22 May 2025 09:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 22 May 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
There will be a strike today and tomorrow in protest against the privatization of the registration office
एटा। निबंधन कार्यालय का निजीकरण करने के विरोध में सदर तहसील के अधिवक्ता कक्ष में अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों ने एक संयुक्त बैठक हुई। इसमें 23 और 24 को सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुभाष चंद्र सक्सेना एडवोकेट और बैनामा लेखक एसोसिएशन तहसील के अध्यक्ष महेशचंद्र और ओमकार सिंह यादव ने की। इसमें महेश चंद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निबंधन कार्यालय को प्राइवेट कंपनी श्री ट्रोन इंडिया लिमिटेड को हस्तांतरण कर दिया है जिसका हमारी यूनियन घोर विरोध करती है।
विज्ञापन

महासचिव मनोज कुमार यादव, अनिल प्रताप सिंह एडवोकेट व हुकुम सिंह शाक्य एडवोकेट ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर में निबंधन कार्यालय जाने से दोहन होगा जिससे बैनामा लेखक एवं अधिवक्ताओं के साथ अन्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में शुक्रवार से बैनामा लेखन का कार्य कोई नहीं करेगा। दो दिन शुक्रवार और शनिवार को सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। मांग पूरी नहीं होने पर 26 मई से सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगें जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान बैनामा लेखक रामवीर सिहं यादव एडवोकेट, डॉ. कृपाल सिंह एडवोकेट, सहदवे सिहं, संजीव सक्सेना, राजेश यादव, प्रवेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed