{"_id":"6567748f683aae7cc90b4d66","slug":"there-was-jam-in-the-city-throughout-the-day-people-remained-worried-etah-news-c-163-1-eta1001-8972-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शहर में दिनभर रहा जाम, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शहर में दिनभर रहा जाम, लोग रहे परेशान
Wed, 29 Nov 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम लगने का प्रमुख कारण शहर की प्रमुख सड़कों के फुटपाथ पर फैला है।
शहर के प्रमुख जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड पर हर समय जाम के हालात बने रहते हैं। जाम लगने का प्रमुख कारण दुकानदारों द्वारा सड़क पर किया जाने वाला अतिक्रमण है। साथ ही प्रमुख स्थानों पर आड़े तिरछे खड़े होने वाले ऑटो भी जाम का कारण बन रहे हैं ।
बुधवार को शहर के प्रमुख जीटी रोड पर दिनभर जाम के हालात रहे। इसकी वजह से शहर में वाहन रेंगते दिखाई दिए। एक तो सहालग का समय जिसकी वजह से बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। वहीं दूसरी ओर दुकानदार सड़क का पूरा फुटपाथ घेर लेते हैं। जिसके कारण शहर में अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं। इसके अलावा शहर में प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा व ऑटो चालक जहां-तहां वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं। जिससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन
बुधवार को भी शहर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब शहर का प्रमुख मार्ग जीटी रोड जाम के झाम में तब्दील हो गया। जिसकी वजह से लोग बहुत परेशान नजर आ रहे थे। हाथी गेट चौराहे से लेकर माया पैलेस चौराहे तक दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
हटाने के बाद फिर से कर लेते हैं
शहर में नगरपालिका या जिला प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते रहते हैं। मगर यहां के व्यापारी इतने अच्छे हैं कि टीम के जाते ही कुछ घंटों बाद ही फिर से दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लेते हैं। जिसके कारण सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।