फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There was dirt in Tehsil PM

तहसील में डीएम को मिली गंदगी

Wed, 20 Jan 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 20 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
There was dirt in Tehsil PM
जिलाधिकारी अजय यादव ने बुधवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण कर खामियों पर अधीनस्थों को निर्देशित किया। सर्किल रेट को जिले की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


औचक निरीक्षण के दौरान परिसर की स्वच्छता एवं अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए अभिलेखों का रखरखाव सुधारने एवं परिसर की स्वस्च्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभिन्न शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार परिसर के बाहर कराने के भी निर्देश दिए। सर्वप्रथम भूलेख कक्ष का निरीक्षण किया।  अनावश्यक पड़े सामान पर नाराजगी जताई। राजस्व लिपिक कक्ष में भी भीड़भाड़ देख डीएम सख्त दिखे उन्होंने कहा कि तहसील परिसर के किसी भी कक्ष में अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ न लगने दी जाए। इसके बाद उपजिलाधिकारी कक्ष, नजारत का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


चकबंदी कक्ष के निरीक्षण के दौरान लेखपालों से पूछताछ की। इसके अलावा खतौनी काउंटर को भी चैक किया, उन्हाेंने निर्देश दिये कि खतौनी आदि समय से मिलनी चाहिए, किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये, जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करें। रजिस्ट्री कक्ष के निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारी से पूछताछ की। साथ ही सर्किल रेट को वेबसाइट पर अपलोड़ करने के निर्देश दिए। ताकि आम जनता को इसकी जानकारी हो सके। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार वर्मा, तहसीलदार ठाकुरप्रसाद अन्य कर्मचारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed