फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There are no doctors in the district, how to get treatment

Etah News: जिले में नहीं हैं चिकित्सक, कैसे मिले इलाज

Mon, 05 Feb 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 05 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
There are no doctors in the district, how to get treatment
एटा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले। इसके लिए शासन की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, लेकिन हकीकत यह है कि जिले की आठों सीएचसी पर विशेषज्ञों सहित सामान्य चिकित्सकों की भी कमी है। इसके चलते लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिले में 148 चिकित्सकों के सापेक्ष सीएमओ सहित 42 चिकित्सक ही तैनात हैं। इसमें से भी तीन चिकित्सक अनुपस्थित हैं, तो तीन पीजी करने गए हैं।
विज्ञापन



जिले में आठ सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) संचालित हैं। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों को इलाज के लिए पहुंचना होता है, लेकिन सीएचसी पर चिकित्सकों की कमी है। मरीजों को वहां समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। सीएचसी पर सिर्फ बुखार की दवा के रूप में मरीजों को पैरासीटामॉल टेबलेट दे दी जाती हैं। वहीं बच्चों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण है कि सीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञ ही नहीं हैं। अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी कमी है।
विज्ञापन

अकेले जलेसर सीएचसी पर महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के साथ यहां हड्डी के चिकित्सक तैनात हैं। जबकि एक अन्य सीएचसी पर एक विशेषज्ञ के तौर पर फिजीशियन की तैनाती है। इसके अलावा किसी भी सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र सहित पीएचसी पर विशेषज्ञ तैनात नहीं है। मरीजों को इलाज के लिए मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed