{"_id":"5fe4d01e8ebc3e40ca67284c","slug":"theft-etah-news-agr4734556104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड गारमेंटस की दुकान से दो लाख रुपये के सामान की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड गारमेंटस की दुकान से दो लाख रुपये के सामान की चोरी
विज्ञापन
सकीट में दुकान में चोरी होने के बाद लगी भीड़ ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकीट। कस्बे के पीपल अड्डा स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान से करीब दो लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
शहर कोतवाली के नगला बनवारी निवासी इंद्रभान सिंह की नगर के पीपल अड्डा पर दिव्या रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान पर धावा बोल दिया। चोर शटर दुकान का तोड़कर 25 हजार रुपये नकदी और करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह शटर टूटा देखकर आसपास के लोगों ने इंद्रभान सिंह को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर इंद्रभान मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सकीट पुलिस भी पहुंच गई। मामले में इंद्रभान ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी अतुल कुमार गौतम ने बताया कि पीपल अड्डा पर रेडीमेड की दुकान में चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।