फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Theft by breaking the lock of the inspector's house

दरोगा के मकान का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 04 Jul 2021 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of the inspector's house
एटा। जिले में चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब पुलिस और वकीलों को भी निशाना बनाने लगे हैं। बीते दिन जहां जलेसर तहसील में वकील का चैंबर तोड़कर चोरी की गई, तो रात में एक पुलिस दरोगा के मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई है। पुलिस महकमे में सर्विलांस प्रभारी सत्यराम सिंह कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आगरा रोड चुंगी के पास किराये के मकान में रहते हैं। उनके पुत्र के चोट लगने की वजह से तीन दिन की छुट्टी लेकर इटावा गए थे।
विज्ञापन

30 जून को छुट्टी पर जाने के बाद तीन जुलाई की सुबह एटा पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखे दो लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क और जूते चोरी हो चुके थे। सर्विलांस सेल प्रभारी सत्यराम सिंह ने तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि दरोगा छुट्टी पर गए थे तभी किसी ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों की पहचान और तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed