{"_id":"6375145554601e66db65da87","slug":"theft-by-breaking-into-teacher-s-house-in-broad-daylight-etah-news-agr553687053","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े शिक्षक के मकान में घुसकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े शिक्षक के मकान में घुसकर चोरी
विज्ञापन
शांतिनगर में चोरी की घटना के बाद जांच करते सीओ सिटी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रात में चोरी की घटनाओं के बाद दिन में भी इस तरह की घटनाएं अंजाम दी जाने लगी हैं। मंगलवार को शहर के मोहल्ला शांतिनगर में एक प्राइवेट इंटर कॉलेज के शिक्षक के मकान में दिनदहाड़े बदमाश घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण सहित लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी कर ली।
मोहल्ला शांतिनगर निवासी राजकुमार यादव ने बताया कि मकान के प्रथम तल पर वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। पत्नी सरकारी शिक्षक है जबकि वह प्राइवेट इंटर कॉलेज में पढ़ाते हैं। वहीं घर में दो किराएदार रहते हैं। बुधवार की सुबह वह और उनकी पत्नी प्रतिदिन की तरह अपनी-अपनी ड्यूटी पर चले गए। कुछ घंटों बाद किराएदार ने सूचना दी कि ऊपर के कमरे खुले हैं और सामान बिखरा पड़ा है। इस पर वह घर आए और सामान को देखा।
जहां उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर सहित चार चूड़ी सोने की, 10 अंगूठी, दो जोड़ी झुमके, 2 जंजीर, 1 पेंडल, चांदी की 8 पायल गायब थीं। जानकारी पर सीओ सिटी राजकुमार ने पहुंचकर निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक लैब ने भी मुआयना किया। सीओ ने बताया कि शिक्षक दंपती कमरे के ताले खुले हुए छोड़कर गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कई वर्षों से रह रहे हैं किराएदार
शिक्षक ने बताया किराएदार कई वर्षों से उनके यहां रह रहे हैं। एक किराएदार को जीने की सीढ़ियों से उतरते हुए कोई व्यक्ति दिखा था। उन्होंने अपने बच्चे को देखने के लिए ऊपर भेजा। जहां सामान बिखरा पड़ा देख उसने मामले की जानकारी दी, तब चोरी का पता लगा।