फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The young man shot himself, condition critical

Etah News: युवक ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

Fri, 11 Apr 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 11 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The young man shot himself, condition critical
 सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
एटा। कासगंज जिले के थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव फकौत में शुक्रवार को एक युवक ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज एटा लाए। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। पिता ने गांव के ही 2 लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ऑनलाइन गेम में हार के बाद मानसिक रूप से तनाव में आकर गोली मारने की बात कह रही है।
विज्ञापन


गांव फकौता निवासी अजान सिंह ने संवाद न्यूज एजेंसी को बताया कि बेटा संजीव का 15 दिन पूर्व गांव के ही दो लोगों के साथ विवाद हो गया था। तब इन लोगों ने उसको बुरी तरह से पीटा था। संजीव शुक्रवार को घर के बाहर खड़ा था। उसी समय आरोपियों ने गाली देना शुरू कर दिया, विरोध करने पर बेटे को मारने लगे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, घर से तमंचा निकालकर संजीव के ऊपर फायर कर दिया। जो सीधा बेटे की गर्दन के पास लगा और जबड़ा फट गया। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर पर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए एटा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अमांपुर सुमित त्रिपाठी ने बताया कि संजीव ने खुद बताया है कि वह ऑनलाइन गेम में हार की वजह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। इसी बात के चलते खुद को गोली मारकर जान देने का प्रयास किया। फिलहाल किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed