फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The woman who went to the farm was abducted and murdered

Etah News: खेत पर गई महिला को अगवा कर की हत्या

Sat, 03 Jun 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 03 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
The woman who went to the farm was abducted and murdered
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र में खेत पर पति को खाना देने गई महिला को 1 जून की सुबह अगवा कर लिया गया। शनिवार सुबह गांव के पास ही सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। पुत्र ने अगवा करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।गांव सोंसा निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी यशोदा (55) की हत्या कर शव को फेंका गया है। मृतका के पुत्र मनोज ने बताया कि मां खेतों में कार्य कर रहे पिता को खाना देने के लिए 1 जून की सुबह करीब 10 बजे गई थीं। पिता को खाना खिलाने के बाद 11 बजे घर खेतों से घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान किसी ने अगवा कर लिया।
विज्ञापन

घर नहीं पहुंचने पर काफी तलाश किया। खेतों में भी देखा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसी दिन मां के लापता होने की लिखित में सूचना थाने पर जाकर दी थी। शनिवार की सुबह करीब ८ बजे ग्रामीणों ने गांव के पास ही सड़क किनारे झाडिय़ों में शव को पड़ा देखा। तब पुलिस को सूचना दी गई। मां को अगवा करने के बाद हत्या की गई है। सिर में पीछे चोट का निशान भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन


लाखापुर मंदिर के पुजारी पर गहराया था शक
महिला के पुत्र ने बताया कि तंत्र-मंत्र करने वाले एक व्यक्ति से पता किया था। उसने पड़ोसी गांव लाखापुर के मंदिर पर रहने वाले पुजारी को बारे में बताया था। शव मिलने के बाद खोजी कुत्ता भी उसी मंदिर पर पहुंचा। इसे लेकर मंदिर के पुजारी पर हत्या करने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को खाना देने गई महिला घर नहीं लौटी थी, शनिवार को गांव के पास ही शव मिला है। परिजन हत्या करने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी के बारे में किसी तांत्रिक ने चर्चा की है। डॉग स्क्वाइड टीम मंदिर पर गई थी, लेकिन कुत्ता लेकर नहीं गया है। मामले की जांच की जा रही है।
धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed