फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The uncle beat up the grandson who was returning with the goods for his grandfather's thirteenth day ceremony

Etah News: बाबा की तेरहवीं का सामान लेकर लौट रहे नाती को चाचा ने पीटा

Thu, 06 Mar 2025 10:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
The uncle beat up the grandson who was returning with the goods for his grandfather's thirteenth day ceremony
एटा। थाना सकीट के गांव नैनपुर निवासी एक युवक बुधवार को अपने बाबा की तेरहवीं के लिए सामान लेकर बाजार से लौटा। आरोप है कि गांव में घुसते ही चाचा ने लाठी-डंडो से पीटकर लहूलुहान कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए, यहां उपचार चल रहा है। गांव नैनपुर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि बाबा विद्याराम की तेरहवीं के लिए कार्ड बांट रहा था। भाई आशीष बुधवार को एटा से बाजार करने गया था। पीछे से चाचा गांव के ही एक युवक के साथ बाजार में पहुंच गए और गालियां देने लगे। विरोध पर धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

सामान खरीदने के बाद जब आशीष बाजार से गांव लौट रहा था, तो रास्ते से ही चाचा मारने के उद्देश्य से उसका पीछा करने लगे। गांव में घुसते ही आगे बाइक लगाकर रोक लिया। इसके बाद गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। लाठी
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घर पर सूचना दी और किसी तरह से चाचा के चंगुल से छुड़ाया तो चाचा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बताया कि जिनकी मौत हुई है वह उनके बाबा के भाई विद्याराम हैं। उनके पास ही रहते थे। उन्होंने अपने हिस्से की कुछ जमीन बेच दी, तभी से चाचा इस प्रकार की हरकतें करने लगे हैं। सीओ सकीट कृष्णमुरारी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed