{"_id":"686ffe73cb7db8d2e7020aad","slug":"the-sword-of-action-hangs-over-the-arms-supplier-dealer-etah-news-c-163-1-sagr1016-136071-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हथियार सप्लायर डीलर पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हथियार सप्लायर डीलर पर लटकी कार्रवाई की तलवार
Thu, 10 Jul 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
एटा। राजस्थान की प्रतापगढ़ पुलिस ने एटा के एक शस्त्र विक्रेता को तीन दिन पहले गिरफ्तार किया। इस पर वहां के एक बदमाश को हथियार सप्लाई किए जाने का आरोप है। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से भी उस पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
वहां की पुलिस ने सलमान नाम के एक बदमाश को पकड़ा था। इसके पास से काफी हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे। पूछताछ में एटा के अवंतीबाई नगर निवासी शस्त्र विक्रेता रमाशंकर राजपूत का भी नाम आया। तीन दिन पहले प्रतापगढ़ की पुलिस यहां आकर रमाशंकर को गिरफ्तार कर ले गई। इस पर आरोप है कि वह सलमान को हथियार और कारतूस की सप्लाई करता था।
यह पूरा गोरखधंधा गन हाउस की आड़ में किया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने अपने स्तर से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सामने आया है कि करीब चार साल से दुकान का नवीनीकरण ही नहीं कराया गया है। जिला प्रशासन इसके लाइसेंस की बर्खास्तगी की तैयारी में है। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि अपने स्तर से जांच करा रहे हैं। अभी राजस्थान पुलिस की ओर से अधिकृत सूचना नहीं दी गई है।