फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The sub-station was surrounded due to lack of electricity.

Etah News: बिजली न मिलने पर उपकेंद्र का किया घेराव

Wed, 31 Jul 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 31 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
The sub-station was surrounded due to lack of electricity.
अवागढ़ विद्युत केंद्र पर नारेबाजी करते किसान। - फोटो : अवागढ़ विद्युत केंद्र पर नारेबाजी करते किसान।
अवागढ़। भीषण गर्मी पड़ रही है, लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। ऐसे में बिजली की आपूर्ति भी लोगों को दगा दे रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में निगम के उपभोक्ता बिजली घर जा पहुंचे। उन्होंने घेराव कर वहां हंगामा कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन


इस समय किसानों को धान की फसल के लिए पानी की आवश्यकता है, लेकिन बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। खेतों में खड़ी फसल सूख रही है। बुधवार को किसान व अन्य उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। सुबह गांव सरानी, जिनावली, किशन सिंह, गरीबा, डरु, अभयराज पुर, बोर्रा खुर्द, बछाकर, वख्ती नगला, पौंडरी, मीसा आदि दर्जनों गांव के सैकड़ों किसान बिजली घर जा पहुंचे। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर दिया। किसानों का कहना था कि फसलों की सिंचाई के लिए उन्हें आपूर्ति नहीं मिल रही है। फसलें सूख रहीं हैं, कोई सुनता ही नहीं है। धान की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों को सिंचाई के लिए सरकार के मानक के हिसाब से बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की गई। करीब दो घंटे तक उपकेंद्र पर हंगामा चलता रहा। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस भी जा पहुंची और हंगामा कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह अंशु जा पहुंचे और वार्ता का दौर चला। एसडीओ ज्ञानेश कुमार ने आश्वासन दिया कि उड़ेसर और पौंडरी को दो-दो भाग में बांट कर 24 घंटा थ्री तथा 24 घंटा टू फेस बिजली दी जाएगी। इस पर सभी किसान सहमत हो गए। मौके पर जेई रजनीकांत शर्मा, किसान राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, भोला ठाकुर, विक्रम सिंह, पवन सिंह, राम कुमार आदि मौजूद थे।

----------
रुपये लेने के लगाए आरोप
किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियाें पर रुपये लेकर मनमाने तरीके से लोगों को बिजली देने के आरोप लगाए। मामले में जेई हृदेश कुमार ने बताया रुपये लेकर सप्लाई देने के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed