फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The strike continued till evening, work started later

Etah News: शाम तक चली हड़ताल, बाद में शुरू हुआ कार्य

Wed, 29 May 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 May 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
The strike continued till evening, work started later
एटा। जवाहर तापीय परियोजना में टेक्सल कंपनी कार्य कर रही है। रविवार को इसके स्टोर कीपर की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। मंगलवार को मजदूर हड़ताल पर चले गए थे। मांग थी कि मृतक के परिजन को मुआवजा दिया जाए। बुधवार को सुबह से शाम चार बजे तक हड़ताल चली। अधिकारियों के आश्वासन पर शाम चार बजे मजदूर कार्य पर लौट आए।
विज्ञापन

रविवार को प्रयागराज के नई कटरा वेली रोड करनलगंज निवासी मानस वर्मा की मौत हो गई थी। उनका शव परियोजना से 500 मीटर दूर मिला था। बताया गया था कि मानस वर्मा दोपहर 12 बजे तबीयत खराब होने की बात कहकर साइकिल से चले गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से मौत होना बताया गया है। साथी की मौत के चलते कंपनी के मजदूरों ने मंगलवार को हड़ताल कर दी थी। मजदूरों की मांग थी कि मृतक के परिजन को मुआवजा दिया जाए। मजदूरों से कहा गया था कि बुधवार को अधिकारी आएंगे तब वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से फिर कंपनी के मजदूर हड़ताल पर चले गए। कई चरण में कंपनी के अधिकारियों से वार्ता चली। बाद में सहमति बन गई। इस पर शाम 4 बजे कंपनी के मजदूर कार्य पर लौट गए। मजदूरों ने बताया कि मृतक के परिजन बृहस्पतिवार को यहां आ रहे हैं। हमारी मांगों को मान लिया गया है। टेक्सल कंपनी के स्टोर इंचार्ज सजीव कुमार ने बताया कि मजदूरों की हड़ताल समाप्त हो गई है। वह कार्य पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed