फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The state supervisor saw the seating plan and the arrangements of the centers from the control room

Etah News: राज्य पर्यवेक्षक ने सीटिंग प्लान व कंट्रोल रूम से देखी केंद्रों की व्यवस्थाएं

Tue, 04 Mar 2025 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Mar 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
The state supervisor saw the seating plan and the arrangements of the centers from the control room
एटा। प्रयागराज से आए अपर शिक्षा निदेशक व अलीगढ़ मंडल के राज्य पर्यवेक्षक ने जिले में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सीटिंग प्लान को देखा। इसके बाद कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं को देखा। लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक व अलीगढ़ मंडल के राज्य पर्यवेक्षक अजय कुमार द्विवेदी ने मंगलवार सुबह की पाली में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिन्हैरा, किसान इंटर कॉलेज धिरामई में बोर्ड परीक्षा को देखा। कक्षों की व्यवस्थाओं को परखते हुए कक्ष निरीक्षकों से भी जानकारी ली। यहां सीटिंग प्लान की स्थिति को देखा। बाद में वह जीआईसी में बने कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे। यहां से कई केंद्रों की स्थिति को देखा।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने बताया कि परीक्षा सुचितापूर्ण चल रही है। शासन की जो मंशा है उसी के अनुसार परीक्षा को कराया जा रहा है। बताया कि वह मंडल में तीन दिनों से आए हैं। पहले अलीगढ़ में केंद्रों को देखा। बाद में हाथरस गए, वहां भी केंद्रों के अलावा कंट्रोल रूम को देखा। मंगलवार को पहले कासगंज और इसके बाद एटा के केंद्रों पर पहुंचे। पूरे मंडल में परीक्षा सही ढंग से कराई जा रही है। उनके साथ जेडी शिक्षा डॉ. मनोज गिरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक के सवाल पर बचते नजर आए
अपर शिक्षा निदेशक से हाईस्कूल के गणित के पेपर के व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक होने के बारे में पूछा तो बोले कि बोर्ड परीक्षा के ग्रुप में पेपर किसी तरह गलती से आ गया। केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई कर दी गई। पेपर आउट नहीं हुआ था। परीक्षार्थी कक्षों में पहुंच गए थे। मोबाइल का डेटा डिलीट होने के बारे में पूछा तो बोले उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं केंद्र व्यवस्थापक के मोबाइल नंबर के स्थान पर प्रबंधक के मोबाइल नंबर के बारे में उनका कहना था, इसकी भी जानकारी नहीं है। वह सवालों के जवाब देने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed