{"_id":"7eb11ae3110faf6d3617d2258e7efa5e","slug":"the-spark-that-lit-the-stove-seven-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी ने जलाए सात घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी ने जलाए सात घर
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
ग्राम राजा रिजोला में चूल्हे की चिंगारी ने सात घरों को अपनी चपेट में ले
विज्ञापन
लिया। मौके पर पहुंची दमकल ने दो घंट बाद आग पर काबू पाया। घर का सामान
सामान जलकर राख हो गया।
रामकिशन के घर पर खाना बन रहा था तभी चूल्हे से उठी चिंगारी छप्पर पर पड़ गई और देखते ही देखते चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में बुद्धपाल, ऋषिपाल, ग्रीश, निशान, रक्षपाल, राजवीर, करू रामवीर, श्यामवीर, श्रीनिवास के घर आ गए। इन लोगो के घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गए। एक महिला प्रेमा देवी भी आग से झुलस गई। श्यामवीर की गाय और बछड़ा भी गंभीर रूप से झुलस गया। अग्निकांड की सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने राजस्व टीम को दी जिसके बाद लेखपाल ने पहुंचकर क्षति आकलन की रिपोर्ट तैयार की। मौके पर पहुंचे एसडीएम परवेज अहमद ने बताया दैवी आपदा कोष से पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
बसपा नेता ने आर्थिक सहायता
ग्राम राजा रिजोला में अग्निकांड की सूचना पर पहुंचे पूर्व उच्चशिक्षा आयोग के सदस्य प्रो. नीरज किशोर मिश्र ने पीड़ित रामचरन, प्रेमपाल और रघुवीर को दस हजार की आर्थिक सहायता दी। आग से झुलसी प्रेमा देवी को एंबुलेस समय से न पहुंचने के कारण अपनी निजी वाहन से सीएचसी पहुंचवाया।