फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The sound of a newborn's cry echoed in the ambulance while a pregnant woman was being taken to the hospital.

Etah News: गर्भवती को अस्पताल ले जाते एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

Mon, 13 Jul 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 13 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The sound of a newborn's cry echoed in the ambulance while a pregnant woman was being taken to the hospital.
सकीट। एंबुलेंस से अस्पताल जाते समय एक गर्भवती ने रास्ते में एक बच्ची को जन्म दिया है। नवजात की किलकारी गूंजने पर रास्ते में एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद पायलट एंबुलेंस को लेकर कस्बे के अस्पताल पहुंचा, जहां जच्चा-बच्चा को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के गांव पुरा में आमिर की पत्नी मुस्कान को सोमवार शाम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन अस्पताल जाने के लिए 102 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस पायलट भूपेंद्र सिंह एवं ईएमटी आलोक कुमार गर्भवती मुस्कान को लेकर कस्बे के अस्पताल ला रहे थे। आसपुर चौराहे से सकीट जाते समय रास्ते में बाबली गांव के पास प्रसूता की पीड़ा बढ़ गई। इस पर एंबुलेंस स्टाफ ने सड़क किनारे एंबुलेंस को खड़ाकर सुरक्षित प्रसव कराया। अस्पताल पहुंचने पर जच्चा-बच्चा दोनों की जांच की गई, जिसमें दोनों स्वस्थ पाए गए। एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर सुनील यादव ने बताया कि हमारे ईएमटी को हैदराबाद में विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, जो प्रसव कराने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed