फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The Sangh brainstormed on the expansion of the branch and service colony

Etah News: संघ ने किया शाखा और सेवा बस्ती के विस्तार पर मंथन

Sun, 13 Apr 2025 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 13 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
The Sangh brainstormed on the expansion of the branch and service colony
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में ब्रज प्रांत की योजना बैठक में आते स्वयंसेवक।  - फोटो : सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में ब्रज प्रांत की योजना बैठक में आते स्वयंसेवक।
एटा। सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को आरएसएस ब्रज प्रांत की दो दिवसीय कार्ययोजना बैठक शुरू हुई। पहले दिन तीन सत्रों में सभी 29 जिलों के कार्यों की समीक्षा कर आगामी लक्ष्य निर्धारित किए गए। शाखा और सेवा बस्ती के विस्तार के लिए मंथन किया गया। बैठक के दौरान दो दिनों में सालभर की योजनाएं तय करेंगे।
विज्ञापन

प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, प्रांत कार्यवाह राजकुमार, ब्रज प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया, क्षेत्र संघ चालक प्रमोद ने स्वयंसेवकाें का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी जिलों में पिछले कार्यों की समीक्षा की। एटा जिले पर मंथन के दौरान बताया गया कि 266 शाखाएं संचालित हैं। शाखाओं का कार्य संतोषजनक है, लेकिन इनका विस्तार करने की जरूरत है। जिस क्षेत्र में शाखा का संचालन हो रहा है उस क्षेत्र के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति की उपस्थिति शाखा में होनी चाहिए। शाखा से दूसरी शाखा का जन्म होना चाहिए।
विज्ञापन

यह भी निर्देश दिए गए कि शाखा के साथ ही उस क्षेत्र के लोगों का आपस में निरंतर संपर्क रहना चाहिए। सेवा बस्ती में काम किए जाने पर गंभीरता दिखाई गई। निर्देश दिए गए कि लोगों से जब तक व्यावहारिक संबंध नहीं होंगे तब तक सेवा बस्ती मजबूत नहीं होगी। सबसे अच्छा काम सेवा बस्ती में ही होता है। विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला प्रचारक मदनलाल शास्त्री, नगर प्रचारक दिवाकर, विभाग कार्यवाह सौरभ सिंह, जिला कार्यवाह संजीव पांडेय, जिला सह कार्यवाह गिरीश वर्मा, सह विभाग संघ चालक शिवशंकर वार्ष्णेय आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात से ही जुटने लगे थे पदाधिकारी
प्रांत कार्ययोजना बैठक के लिए शनिवार रात से ही संघ पदाधिकारी जुटना शुरू हो गए थे। कुछ पदाधिकारी रात में आ गए और विश्राम किया, तो अधिकांश पदाधिकारियों का आगमन रविवार सुबह से शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक लगभग सभी लोग आ चुके थे। भोजन के बाद दोपहर 2 बजे से पहला सत्र शुरू किया गया। अल्प विराम के बाद दूसरा सत्र 4 बजे और तीसरा 6:30 बजे से चला।

व्यवस्था में जुटे 150 स्वयंसेवक

कार्यक्रम के लिए किसी भी कर्मचारी आदि को भुगतान पर नहीं लिया गया है। संघ के स्वयंसेवी ही सभी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। संघ और इससे जुड़े संगठनों के 150 स्वयंसेवकों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं जो इनके खान-पान से लेकर रहन-सहन व अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed