फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The revenue team that went for measurement was beaten up.

Etah News: पैमाइश करने गई राजस्व टीम से की मारपीट

Fri, 13 Oct 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
The revenue team that went for measurement was beaten up.
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ दबंगों ने मारपीट की गई। ईंट-पत्थर फेंक कर टीम को खदेड़ा गया। इसके साथ ही दस्तावेज व पैमाइश जरीब को भी छीन ले गए। राजस्व निरीक्षक ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


तहसील सदर के राजस्व निरीक्षक अतर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें कहा कि बृहस्पतिवार को गांव धिरामई में पैमाइश करने के लिए राजस्व टीम के साथ गए थे। यहां पर पैमाइश की प्रक्रिया चल रही थी, तभी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह दो अन्य लोगों के साथ आ धमका। आरोप है कि आते ही दबंगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसका विरोध किया गया तो मारपीट की गई और दस्तावेजों को छीनने लगे। आरोपियों ने फीता, दस्तावेज, जरीब आदि छीन लिए और ईंट-पत्थर बरसा कर खदेड़ दिया। किसी तरह से जान बचाकर मौके से भागे।
विज्ञापन

आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया ने बताया कि राजस्व टीम के साथ मारपीट व अभद्रता की गई गई। इसकी तहरीर निरीक्षक से प्राप्त हुई है, उसके आधार पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed