फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ... The rest was left to kill inflation

...बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई

Sat, 27 Feb 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 27 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
... The rest was left to kill inflation
 जेल रोड स्थित जन कल्याण पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में जादू और कव्वाली के आयोजन ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। उपस्थित बच्चों को मुख्य अतिथि ने उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन राकेश गांधी और एबीएसए ओमप्रकाश अकेला ने फीटा काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने जादू का खेल दिखाकर वाहवाही लूटी। ब्लू आइस ग्रुप डांस कर छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्राओं ने महंगाई के ऊपर  कव्वाली ‘बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई’ सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार यादव ने बच्चों अच्छी तरह से पढ़ाई करने को प्रेरित किया। संचालन राजकुमार भरत ने किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार जमशेद आलम, राहुल गुप्ता एडवोकेट, सपा नेता राजेश यादव, संतोष यादव प्रधान, संजय यादव, पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील यादव, जवर सिंह यादव, हरिनंदन सिंह यादव, रंजना, रागिनी, मोनिका, शालिनी, प्रीती, राधिका, रश्मि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed