फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The problem of destitute cattle in the court of chiefs, will give certificates

Etah News: प्रधानों के पाले में निराश्रित गोवंशों की समस्या, देंगे प्रमाणपत्र

Sat, 08 Apr 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The problem of destitute cattle in the court of chiefs, will give certificates
एटा। जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद खुले निराश्रित गोवंशों की समस्या दूर नहीं हो सकी है। अब प्रशासन ने यह समस्या ग्राम प्रधानों के पाले में डाल दी है। प्रधानों को अपनी पंचायत से निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचवाकर प्रमाणपत्र देना होगा कि अब कोई निराश्रित गोवंश खुले में नहीं घूम रहा। इसके लिए 12 अप्रैल की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


निराश्रित गोवंश आम से लेकर खास लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। शहर हो या गांव, सड़क हो या खेत, हर जगह खुले घूम रहे गोवंश मिल जाते हैं। इनकी वजह से सड़कों पर आए दिन हादसे भी होते हैं। जिला कलक्टर से लेकर इंस्पेक्टर तक को निराश्रित गोवंशों से मुक्ति दिलाने के निर्देश शासन कर चुका है। लेकिन अब तक खुलेआम गोवंश घूम रहे हैं।
विज्ञापन


अब प्रधानों को दायित्व सौंपा गया है कि अगर ग्राम पंचायत में गोवंश घूमता पाया जाता है तो प्रधान को जवाब देना होगा। हर प्रधान को 12 अप्रैल तक हर हालत में प्रमाणपत्र देना होगा कि उसकी ग्राम पंचायत में कोई निराश्रित गोवंश नहीं घूम रहा है। अगर घूमता पाया गया तो प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों को 12 अप्रैल तक प्रमाणपत्र देना होगा। इसी तरह बीडीओ से 15 अप्रैल और सीवीओ को 20 अप्रैल तक जिले में नहीं घूमने वाले गोवंशों का प्रमाणपत्र देना होगा। इसके बाद शासन को प्रशासनिक स्तर से रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस पर सभी को अमल करना है। शासन की ओर से दो बार समय दिया गया था। लेकिन फिर भी खुले में गोवंश घूम रहे हैं, यह चिंता का विषय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed