फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The police team kept searching in the river, the young man reached home after getting sober

Etah News: नदी में तलाशती रही पुलिस टीम, नशा उतरने पर घर पहुंचा युवक

Wed, 07 May 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 07 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The police team kept searching in the river, the young man reached home after getting sober
काली नदी में युवक को तलाशते गोताखोर। - फोटो : काली नदी में युवक को तलाशते गोताखोर।
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के काली नदी में कूदने की आशंका पर मंगलवार को पुलिस और गोताखोर पूरे दिन तलाशते रहे। युवक पास के मक्का के खेत में शराब के नशे में सोता रहा। शाम को नशा उतरने पर घर पहुंचा तो सभी दंग रह गए। पुलिस कार्रवाई के डर से युवक फिर कहीं चला गया।
विज्ञापन

जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव बलीपुरा के जगदीश का 25 वर्षीय पुत्र सतीश मंगलवार की सुबह नाराज होकर साइकिल से घर से निकल आया। काली नदी के भनऊ पुल पर साइकिल खड़ी कर पास के मक्का के खेत में पहुंचकर शराब पीने लगा और बाद में सो गया। लावारिस हालत में पुल पर साइकिल को खड़ा देख परिजन घबरा गए। कयास लगाया कि गुस्से में सतीश नदी में कूद गया है।
विज्ञापन


इस आशंका पर पुल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई और युवक की नदी में तलाश शुरू कर दी गई। आसपास के गोताखोर बुलाकर तलाश कराई गई। कई घंटे तक युवक का पता न चलने पर शाम को तलाश बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के घर पर परिजन बिलख रहे थे। रिश्तेदारों को भी सतीश के नदी में कूदने की सूचना कर दी गई। उधर, शाम को नशा उतरने पर सतीश घर पहुंच गया। खबर पर पुलिस भी सत्यता जानने के लिए उसके घर पहुंच गई। बुधवार सुबह पुलिस की कार्रवाई के डर से सतीश फिर कहीं चला गया।


सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि सूचना पर जो कार्रवाई की गई वो पुलिस की जिम्मेदारी थी। युवक नाराज होकर मक्का के खेत में छिप गया था, जो बाद में सकुशल घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed