Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The monk was identified after his death; his identity card was in his pocket.

Etah News: मौत के बाद हुई साधु की पहचान, जेब में रखा था पहचानपत्र

Tue, 06 Jan 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The monk was identified after his death; his identity card was in his pocket.
मृतक रूपलाल का फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उचार के दौरान एक बुजुर्ग साधु की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि मृतक के पास आधार कार्ड सहित अन्य पहचानपत्र भी थे। इसके बाद भी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी या पुलिस की ओर से पहचान कर सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

गांव अघार थाना एलाऊ जिला मैनपुरी निवासी गौरव ने बताया कि बाबा रूपलाल (72) लगभग एक सप्ताह से लापता थे। उनकी तलाश की जा रही थी। साधु हो जाने के कारण सोचा कि शायद वह किसी आश्रम पर चले गए होंगे। मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस से फोन आया कि उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

यहां पहुंचने पर पता लगा कि 4 जनवरी को मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाबा किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हाईवे की एंबुलेंस के माध्यम से अज्ञात के रूप में उनको भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार भी चला मगर किसी ने उनके कपड़ों में रखे आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज नहीं देखे। इसी लापरवाही के कारण हम लोगों को जानकारी नहीं हो सकी। बताया कि बाबा साधु बनने से पहले वह गांव के पास ही स्थित एक सरकारी इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त होने के बाद घर-परिवार छोड़ दिया था। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि इस प्रकार की जानकारी नहीं है। पुलिसकर्मियों की ओर से कोई लापरवाही की गई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed