फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The lock of the night shelter did not open, the guards were chilling in the cold

Etah News: रैन बसेरा का नहीं खुला ताला, ठंड में ठिठुर रहे तीमारदार

Tue, 03 Jan 2023 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
The lock of the night shelter did not open, the guards were chilling in the cold
वार्ड में मरीज के संग बिस्तर में बैठे तीमारदार। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मरीजों संग आने वाले तीमारदार सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं। उनके ठहरने के लिए बनाए गए रैन बसेरा का ताला ही नहीं खुला है। कभी मरीजों के बेड खाली मिल जाएं तो उन पर लेटने को मिल जाता है, लेकिन बेड खाली न होने की स्थिति में जमीन पर लेटकर तीमारदारों को रात काटनी पड़ रही है। यहां तक कि बिस्तर भी साथ लाने पड़ रहे हैं। रैन बसेरा निर्माण के बाद से अभी तक संचालित नहीं हो पाया है। महिला और पुरुष तीमारदारों के अलग-अलग ठहरने के लिए वर्ष 2015-16 में यह रैन बसेरा मंजूर हुआ। करीब 16 लाख रुपये की लागत से प्राइवेट वार्ड के सामने दो मंजिला भवन में इसका निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

गांव कल्याणपुर निवासी पिंकी के बहनोई विकास चार दिन पहले एक एक्सीडेंट में घायल हुए। तबसे मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। देखभाल के लिए पिंकी उनके साथ रुके हैं। बताया कि दो दिन मरीज कम थे तो बेड पर लेट गए। जबकि दो रात जमीन पर सोना पड़ा। घर से अपने बिस्तर लाए हैं।
विज्ञापन

जैथरा निवासी चंद्रभान का हार्निया का ऑपरेशन हुआ है। छह दिन से वह भी सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। देखभाल पत्नी कर रहीं हैं, जो पांच साल के बच्चे को भी साथ ले आई हैं। बताया कि कर्मचारियों से तीमारदारों के लिए व्यवस्था के बारे में पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जमीन या ब्रैंच पर लेटकर रात काट लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरा में मिल सकती हैं सभी सुविधाएं
परिसर में जो रैन बसेरा बनाया गया है, उसमें ठहरने के लिए बेड, बिस्तर तो मिलेंगे ही। साथ ही वहां शौचालय, स्नानगृह आदि की भी व्यवस्था का प्रावधान है। यह संचालित हो, तो तीमारदारों को काफी सहूलियत मिलेगी। वर्तमान में रात में सोने के अलावा तीमारदारों के लिए शौचालय और स्नान की बड़ी समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed