फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   For the first time in the district, pearls will be cultivated in a pond.

Etah News: जिले में पहली बार तालाब में तैयार होंगे मोती

Mon, 21 Sep 2026 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
For the first time in the district, pearls will be cultivated in a pond.
एटा। जिले में किसानों की आय बढ़ाने के लिए मत्स्य विभाग ने मोती संवर्धन योजना का ट्रायल शुरू किया है। इसके तहत निधौलीकलां ब्लॉक के गांव केसरपुर निवासी बलवीर सिंह के खेत में बने तालाब में जिले की पहली मोती उत्पादन यूनिट स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने फिलहाल जिले में एक यूनिट लगाने का लक्ष्य दिया था। इसके लिए विभाग को दो आवेदन मिले थे जिसमें पात्रता के आधार पर बलवीर सिंह का चयन किया गया।
करीब 1.50 लाख रुपये की लागत से स्थापित होने वाली यूनिट में दो हजार सीपों का पालन किया जाएगा। एक सीप के संवर्धन और रखरखाव पर औसतन 62 रुपये खर्च आएगा।
सीपों की खरीद, उनके भीतर न्यूक्लियस रोपित करने, एंटीबायोटिक उपचार और तालाब के पोषक तत्वों के प्रबंधन की प्रक्रिया शासन से नामित संस्थाओं के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार सीप में मोती तैयार होने में करीब 16 से 18 महीने का समय लगता है।
सीप के भीतर न्यूक्लियस डालने के बाद वह उससे बचाव के लिए नेकर नामक पदार्थ की परतें बनाती है। यही परतें धीरे-धीरे नाभिक के चारों ओर जमा होकर चमकदार मोती का रूप लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोती उत्पादन की खास बात यह है कि किसान इसे मछली पालन के साथ भी कर सकते हैं। तालाब के ऊपरी या मध्य हिस्से में नायलॉन की बैग या टोकरियों में सीपों को लटकाकर उनका पालन किया जा सकता है। इससे एक ही तालाब से मछली और मोती दोनों का उत्पादन संभव होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed