फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The journey of incense sticks from rose fields

Etah News: गुलाब के खेतों से अगरबत्ती का तय किया सफर

Sun, 28 Jul 2024 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
The journey of incense sticks from rose fields
एटा। निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र के कई गांव में गुलाब की खेती है। बड़ी संख्या में लोग खेतों में मजदूरी करते हैं। जो सीमित आय तक सिमटे रहते हैं। यहां कुछ महिलाओं ने इससे आगे बढ़ने के बारे में सोचा। सामाजिक स्तर को मजबूत करने और आर्थिक तंगी से उबरने करने के लिए हुनरमंद बनने का सफर बेहद संघर्ष पूर्ण रहा। हुनर के बल पर अगरबत्ती और धूपबत्ती का कारोबार खड़ा कर अब वह घरों और मंदिरों को महका रही हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र के गांव नगला भरे निवासी किरन देवी बताती हैं कि पति धर्मवीर सिंह खेतों में मजदूरी करके परिवार को चला रहे थे। आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं आ रहा था। तब कुछ करने की मन में ठानी और एक संबंधी से सलाह ली। वह काफी समय से अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने का काम करते आ रहे हैं। इसके बाद वर्ष 2021 में स्वयं सहायता समूह का गठन किया और गांव की 10 महिलाओं को जोड़कर विभिन्न जिम्मेदारियां दीं। वह खुद अध्यक्ष हैं और अगरबत्ती व धूपबत्ती बनाने का काम करा रही हैं। शुरू में 10 हजार रुपये से काम प्रारंभ किया था। वर्तमान में एक लाख रुपये से अधिक का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन




पति लेकर आए प्रशिक्षण, तब सीखा काम
किरन देवी बताती हैं कि अलीगढ़ में करीब एक से डेढ़ माह का प्रशिक्षण पति लेकर आए थे। इसके बाद उसने सीखा और अन्य महिलाओं को भी सिखाया। कच्चा माल भी अलीगढ़ से ही लेकर आते हैं, तैयार होने के बाद आसपास के बाजारों में बिक्री कर दिया जाता है। अलीगढ़ से भी आर्डर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्लॉक से मिलता है विशेष सहयोग
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन मैनेजर परवेज खान ने बताया कि समूह का गठन कराने में पहल की गई थी। तब महिलाओं को समझाया गया और स्वरोजगार के बारे में बताया। इसके बाद महिलाएं तैयार हुईं तो समूह का गठन कराया और वर्तमान में मिशन की ओर से सहयोग किया जा रहा है। इसके चलते समूह की महिलाएं अच्छा कमाकर परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed