{"_id":"64c00039591d7f2b34051517","slug":"the-issue-of-encroachment-on-the-roads-raised-in-the-meeting-of-vyapar-bandhu-etah-news-c-163-1-sagr1016-2820-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: व्यापार बंधु की बैठक में उठा सड़कों पर अतिक्रमण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: व्यापार बंधु की बैठक में उठा सड़कों पर अतिक्रमण का मुद्दा
Tue, 25 Jul 2023 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को संपन्न हुई व्यापार बंधु की बैठक में सड़कों पर अतिक्रमण का मुद्दा उठा। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेकर नगर पालिका को अतिक्रमण हटवाकर आवागमन सुचारू कराने के निर्देश दिए।
व्यापारियों ने जीजीआईसी शांति नगर में नाली बंद किए जाने, रेलवे रोड के सुदृढ़ीकरण आदि की शिकायतें की। जिस पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि शहरी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा अस्थायी अतिक्रमण हटवाते हुए नाले, नालियों की सफाई कराई जाए। मेडीकल कॉलेज के सामने कूड़ा डाले जाने की शिकायत पर डीएम ने नगर पालिका को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सभी 569 ग्राम पंचायतों द्वारा जीएसटी पंजीकरण कराया जाए।
अन्यथा की स्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत पर कार्रवाई होगी। जल निगम द्वारा शहर में भ्रमण कर सड़कों को आवागमन के लिए ठीक कराया जाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एआरएम राजेश यादव, एआरटीओ सतेंद्र कुमार, डीएसओ कमलेश गुप्ता, डीपीआरओ केके सिंह चौहान आदि अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।