फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The group of mother Annapurna procession will stay on the land of Sukarkshetra

सूकरक्षेत्र की धरा पर ठहरेगी मां अन्नपूर्णा शोभायात्रा की टोली

Wed, 03 Nov 2021 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
The group of mother Annapurna procession will stay on the land of Sukarkshetra
सोरोंजी(कासगंज)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध तीर्थनगरी सोरोंजी में आस्था की एक और कड़ी जुड़ रही है। कनाडा में शोध के दौरान मिली मां अन्नपूर्णा मूर्ति की शोभायात्रा कासगंज से गुजरेगी। यहां सोरोंजी में शोभायात्रा में शामिल टोली विश्राम करेगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी साझा की और अपर मुख्य सचिव गृह ने प्रशासन को पत्र भेजकर तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कनाडा के विश्व विद्यालय में शोध के दौरान मां अन्नपूर्णा की मूर्ति मिली है। यह मूर्ति दिल्ली पहुंचेगी। 11 नवंबर को मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को दिल्ली से एक शोभायात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के तीर्थों में भ्रमण करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है कि शोभायात्रा दिल्ली से गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस होते हुए काशी तक पहुंचेगी। यह सौभाग्य का विषय है कि 11 नवंबर को मां अन्नपूर्णा की मूर्ति शोभायात्रा दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए पहुंचेगी। जिसका प्रथम विश्राम कासगंज जिले के तीर्थस्थल सोरोंजी में होगा। मुख्यमंत्री के ट्वीट के अलावा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रशासन को पत्र भेजकर तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार ने किया निरीक्षण
एसडीएम पंकज कुमार, तहसीलदार अजय कुमार ने यात्रा के संबंध में तैयारियां शुरू करते हुए तीर्थनगरी सोरोंजी का निरीक्षण किया। यहां पुरातत्व विभाग की सूची में शामिल सीतराम मंदिर में व्यवस्थाएं देखी हैं। प्रशासन तीर्थनगरी में उस प्रमुख मंदिर पर मूर्ति शोभायात्रा की टोली को विश्राम कराएगा जो सबसे प्राचीन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed